देश की खबरें | शाह ने नीतीश और सोनोवाल से बात की, महानंदा, ब्रह्मपुत्र नदी में बढ़ते जलस्तर के बारे में पूछा

नयी दिल्ली, 28 जून केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात कर महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर के बारे में पूछा और उन्हें राज्य की जनता की सुरक्षा के लिये केन्द्र की ओर से सभी तरह की मदद मुहैया कराने का आश्वासन दिया।

इसके अलग, गृह मंत्री ने असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और मंत्री हिमंत बिस्व सरमा से भी बात कर ब्रह्मपुत्र नदी का जलस्तर बढ़ने से पैदा हुए चिंताजनक हालात की जानकारी ली।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु: तूतीकोरिन में पुलिस कस्टडी में पिता-पुत्र की मौत की जांच करेगी CBI, सीएम पलानीसामी ने कहा मद्रास हाई कोर्ट से लेंगे मंजूरी.

शाह ने ट्वीट किया, ''बिहार में महानंदा नदी के बढ़ते जलस्तर को लेकर मैंने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से बात की और उन्हें बिहार की जनता की सुरक्षा के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।''

शाह ने एक और ट्वीट किया, ''असम के मुख्यमंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल और श्री हिमंत बिस्व सरमा से बात कर ब्रह्मपुत्र नदी के चिंताजनक हालात तथा गुवाहाटी के निकट हुए भूस्खलन के बारे में पूछा। राज्य को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है। मोदी सरकार असम की जनता के साथ दृढ़ता से खड़ी है।''

यह भी पढ़े | असम: राज्य में भारी वर्षा के बाद आवासीय क्षेत्रों में घुसा बाढ़ का पानी : 28 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नेपाल में भारी बारिश के कारण महानंदा नदी में जलस्तर बढ़ने के साथ ही महानंदा और बागमती नदी घाट के बीच जलस्तर बढ़ने की संभावना है।

वहीं असम में बाढ़ से शनिवार को दो और लोगों की मौत के बाद हालात खराब हो गए हैं। 21 जिलों में 4.6 लाख से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)