खेल की खबरें | तरणताल खुलने से पहले दिशा निर्देशों को समझाने के लिये एसएफआई की वीडियो मुहिम

अहमदाबाद, 10 अक्टूबर भारतीय तैराकी संघ (एसएफआई) ने तरणताल खुलने से पहले शनिवार को वीडियो अभियान जारी कर तैराकों को खेल मंत्रालय से जारी मानक संचालन प्रक्रिया के बारे में समझाया।

दिशानिर्देशों के मुताबिक, तरणताल संचालन के लिए नियमित तापमान जांच और स्वच्छता से जुड़ी चीजों को एसएफआई की सोशल मीडिया हैंडल पर साझा किया जाएगा। इसे तैराकों तथा उनके माता-पिता के साथ भी साझा किया जाएगा।

यह भी पढ़े | How to Download Hotstar & Watch CSK vs RCB Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें.

राष्ट्रीय निकाय ने सभी राज्य इकाइयों को भी सूचित किया है कि एसओपी के कार्यान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही राज्य सरकारों और स्थानीय प्राधिकारियों के साथ काम करते हुए 15 अक्टूबर को कंटेनमेंट क्षेत्र से बाहर तरणताल को फिर से शुरू करने की सुविधा प्रदान करें।

पिछले महीने गृह मंत्रालय ने देश भर के खिलाड़ियों के प्रशिक्षण के उपयोग के लिए तरणताल को फिर से खोलने की घोषणा की।

यह भी पढ़े | KXIP vs KKR 24th IPL Match 2020: अबू धाबी में दिनेश कार्तिक ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स करेगी पहले बल्लेबाजी.

एसएफआई महासचिव मोनल चोकशी ने कहा, ‘‘ इन दिशानिर्देशों का पालन करना होगा। हमने सभी राज्यों को कहा है कि जो प्रतिस्पर्धी तैराकों को प्रशिक्षित करते है वे एसओपी के तहत फिर से अभ्यास को शुरू करवा सकते है।’’

चोकशी ने कहा, ‘‘आने वाले हफ्तों में हमने विशेषज्ञों के साथ ऑनलाइन सत्र आयोजित करने की योजना बनाई है जो मंत्रालय द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन करने से जुड़ी छोटी-छोटी सावधानियों के बारे में बताएंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)