क्रिकेट

How to Download Hotstar & Watch CSK vs RCB Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 25वें मुकाबले में आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का सामना टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो चेन्नई की शुरुआत इस साल कुछ खास नहीं हुई है.

How to Download Hotstar & Watch CSK vs RCB Live Match: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच मैच देखने के लिए हॉटस्टार कैसे करें डाउनलोड ? यहां जानें
विराट कोहली और एम एस धोनी (Photo Credits: File Photo)

CSK vs RCB 25th IPL Match 2020: इंडियन प्रीमियर लीग 2020 (Indian Premier League 2020) के 25वें मुकाबले में आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) का सामना टीम इंडिया के मौजूदा कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की अगुवाई वाली रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के साथ है. बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो चेन्नई की शुरुआत इस साल कुछ खास नहीं हुई है. हाल यह है कि टीम अपने छह मुकाबलों में चार हार एवं दो जीत के साथ 4 (-0.371) अंक लेकर अंकतालिका में छठवें पायदान पर स्थित है. वहीं बात करें बैंगलोर की तो इस टीम ने अपने अबतक के पांच मुकाबलों में दो हार और तीन जीत हासिल की है. बैंगलोर अंकतालिका में 6 (-1.355) अंकों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज है.

बता दें कि कोरोना वायरस महामारी (Coronavirus Disease) की वजह से इस बार आईपीएल का 13वां सीजन देश के बजाय संयुक्त अरब अमीरात (United Arab Emirates) में खेला जा रहा है. अगर आप किन्ही कारणों बस आईपीएल का लुत्फ टीवी पर नहीं उठा पा रहे हैं तो इसका आनंद आप डिज्नी+ हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर ले सकते हैं. डिज्नी+ हॉटस्टार इस साल आईपीएल की स्ट्रीम पार्टनर है. ओटीटी प्लेटफॉर्म ड्रीम11 आईपीएल 2020 का 19 सितंबर से 10 नवंबर, 2020 तक लाइव प्रसारण करेगा.

यह भी पढ़ें- RR vs DC 23th IPL Match 2020: दिल्ली कैपिटल्स के साथ अहम मुकाबले से पहले राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ियों ने की थी जबदस्त तैयारी, देखें वीडियो

ऐसे में आप चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले जानें वाले आज के मुकाबले को डिज्नी+ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. दोनों टीमों के बीच खेले जाने वाला यह मुकाबला दुबई (Dubai) स्थित दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम (Dubai International Cricket Stadium) में खेला जाएगा. दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान में शाम 7.00 बजे आएंगे, वहीं मैच का लाइव प्रसारण 7.30 बजे से किया जाएगा.

अपने मोबाइल फोन में ऐसे डाउनलोड करें हॉटस्टार:

1- मोबाइल में हॉटस्टार डाउनलोड करना बहुत आसान है. पहले अपने मोबाइल के Play Store में जाएं और वहां Hotstar सर्च करें.

2- इसके बाद इंस्टॉल ऑप्शन पर जाएं और अपने फोन में इंस्टॉल एप पर क्लिक करें.

3- इंस्टॉल होने के बाद आपको अपने एप्लिकेशन मेनू में या होम स्क्रीन पर एक हॉटस्टार ऐप आइकन दिखाई देगा.

4- इसके बाद आप अपने जीमेल या फेसबुक अकाउंट से साइन इन करके या आवश्यक विवरण प्रदान करके साइन अप करके ऐप खोल को सकते हैं.

5- साइन इन करते ही आप हॉटस्टार पर लाइव वीडियो, खेल प्रतियोगिताओं जैसे आईपीएल, टीवी शो, फिल्में और बहुत कुछ देख सकते हैं.

यह भी पढ़ें- IPL 2020: धोनी के धुरंधरों का सामना विराट के वीरों से, बल्लेबाजों पर रहेगा फोकस

बता दें कि हॉटस्टार हिंदी, अंग्रेजी, बंगाली, तमिल, पंजाबी जैसी कई भाषाओं में उपलब्ध है. हॉटस्टार पर टीवी श्रृंखला, समाचार, फिल्मों सहित 1 लाख घंटे तक की वीडियो सामग्री उपलब्ध है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).