KXIP vs KKR 24th IPL Match 2020: अबू धाबी में दिनेश कार्तिक ने जीता टॉस, कोलकाता नाईट राइडर्स करेगी पहले बल्लेबाजी
अबू धाबी स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम में शनिवार यानि आज किंग्स इलेवन पंजाब का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है.
KXIP vs KKR 24th IPL Match 2020: अबू धाबी (Abu Dhabi) स्थित शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम (Sheikh Zayed Cricket Stadium) में शनिवार यानि आज किंग्स इलेवन पंजाब (Kings XI Punjab) का मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के साथ है. इस रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाईट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. मैच का लाइव प्रसारण आधे घंटे बाद यानि दोपहर 3.30 बजे से किया जाएगा.
बात करें आईपीएल 2020 (IPL 2020) में दोनों टीमों के प्रदर्शन के बारे में तो पंजाब की टीम ने इस सीजन में अबतक छह मुकाबले खेलते हुए महज एक जीत और पांच हार का सामना किया है. टीम को एक मात्र सफलता रॉयल्स चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) के खिलाफ दुबई में मिली थी.
वहीं बात करें दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) की अगुवाई वाली कोलकाता की टीम के बारे में तो इस टीम ने अबतक अपने पांच मुकाबलों में तीन जीत और दो हार का सामना किया है.
अंकतालिका में जहां पंजाब की टीम 2 (-0.431) अंकों के साथ आठवें स्थान पर स्थित है, वहीं कोलकाता की टीम 6 (+0.002) अंकों के साथ चौथे पायदान पर काबिज है.
टीमें इस प्रकार हैं:
कोलकाता नाइट राइडर्स: राहुल त्रिपाठी, शुभमन गिल, नितीश राणा, सुनील नारायण, इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक (कप्तान एवं विकेटकीपर), पैट कमिंस, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती.
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, निकोलस पूरन, सिमरन सिंह (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, क्रिस जॉर्डन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2020 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

