Kashmir in Deep Freeze! जम्मू कश्मीर में कहर बरपाती बर्फीली हवा, भीषण सर्दी में तापमान शून्य से भी नीचे

कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के कारण पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में रही. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

श्रीनगर, 31 दिसंबर : कश्मीर में न्यूनतम तापमान जमाव बिंदु से नीचे रहने के कारण पूरी घाटी शीत लहर की चपेट में रही. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकारियों ने जानकारी दी कि दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 3.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

अधिकारियों ने बताया कि बारामूला के प्रसिद्ध स्की-रिसॉर्ट गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. वहीं काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, कोकेरनाग शहर में शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे और जबकि कुपवाड़ा में शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया है. यह भी पढ़ें: Long COVID: लॉन्ग कोविड यहां रहने के लिए है- यह खुद को कैसे व्यक्त करता है? और क्या हम सुरक्षित हैं?

उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में कश्मीर में कुछ बर्फबारी और बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप लंबे समय तक शीत लहर की स्थिति बनी रही. कश्मीर इन दिनों 40 दिन की भीषण सर्दी वाली अवधि ‘चिल्लई कलां’ की चपेट में है. इस अवधि में बर्फबारी की संभावना सबसे अधिक होती है और अधिकांश क्षेत्रों, विशेषकर ऊंचे इलाकों में भारी बर्फबारी होती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट