एजेंसी न्यूज

मध्यप्रदेश में इंसानियत शर्मसार: सात लोगों ने किशोरी के साथ किया गैंग रेप, पीड़िता के भाई को कुंए में फेंका

30 अप्रैल बैतूल जिले में सात लोगों ने 18 वर्षीय एक किशोरी के भाई को कुंए में फेंकने के बाद लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. बैतूल जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित पाढर थाना क्षेत्र में किशोरी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी

मध्यप्रदेश में इंसानियत शर्मसार: सात लोगों ने किशोरी के साथ किया गैंग रेप, पीड़िता के भाई को कुंए में फेंका
प्रतीकात्मक तस्वीर ( फोटो क्रेडिट- PTI )

बैतूल, मध्यप्रदेश: 30 अप्रैल बैतूल जिले में सात लोगों ने 18 वर्षीय एक किशोरी के भाई को कुंए में फेंकने के बाद लड़की से कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया. बैतूल (Baitul) जिला मुख्यालय से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित पाढर थाना क्षेत्र में किशोरी अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने गांव लौट रही थी, तभी आरोपियों ने पीड़िता के भाई की पिटाई की और उसे कुंए में फेंक दिया. हालांकि, वह किसी तरह कुएं से बाहर आ गया और अपनी जान बचाने में सफल रहा.

इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दो आरोपी फरार हैं. कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी राजेंद्र धुर्वे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के अनुसार बुधवार रात करीब सवा आठ बजे सातों आरोपियों ने उसका सामूहिक बलात्कार किया. उन्होंने कहा कि पीड़िता का भाई जैसे-तैसे कुएं से बाहर निकलकर गांव पहुंचा.

यह भी पढ़ें: कोविड-19 के उपचार में प्लाज्मा थेरेपी के क्लीनिकल परीक्षण की योजना बना रहा एम्स, विशेषज्ञों की मिलीजुली राय

भाई ने इस घटना के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी, जिसके बाद पीड़िता ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंची और नामजद शिकायत दर्ज कराई. धुर्वे ने बताया कि मामले के सात आरोपियों में से पांच आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में लिए गए इन आरोपियों में तीन नाबालिग हैं. दो आरोपी अभी फरार है जिनकी तलाश जारी है.

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376, 365, 307 के अलावा एससी-एसटी कानून के तहत मामला दर्ज किया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2020 12:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).