देश की खबरें | सात हिरणों को गंगा नदी से बचाया गया, कई अन्य बह गए: अधिकारी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, 21 जुलाई जिले में सात हिरणों को गंगा नदी में बने एक द्वीप से बचाया गया, जबकि उनके झुंड में शामिल अन्य हिरण नदी के तेज प्रवाह में बह गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि हिरणों का एक झुंड लगातार बारिश के बीच उफान चल रही नदी में हरिद्वार के पास फंस गया और नदी में बहते हुये यहां तक चला आया था।

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में 995 नए मरीज पाए गए, 62 की मौत: 21 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि हालांकि, उनमें से सात हिरण तैरकर जिले के एक बैराज के पास नदी में बने एक द्वीप पर पहुंचने में कामयाब रहे, जबकि अन्य हिरण बह गए।

वन रेंजर रमेश वेलोडो ने कहा कि फंसे हुए हिरण को सोमवार शाम को वन और सिंचाई विभाग की संयुक्त टीम ने बचाया, जो नौकाओं से द्वीप पर पहुंचे।

यह भी पढ़े | जिस राज्य में मुख्यमंत्री ही असुरक्षित हैं, वहां आम लोगों का क्या हाल होगा: पूर्व सीएम रघुवर दास.

हिरणों की संख्या पर कोई अनुमान लगाने से इनकार करते हुए, वेलोडो ने कहा कि हिरणों के झुंड में आम तौर पर 50 से 100 के बीच हिरण होते हैं।

हालांकि, अधिकारी ने कहा कि फंसे हुए हिरणों पर नजर रखने के लिए नदी के किनारे वाले विभिन्न जिलों के प्रशासन को सतर्क कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि बचाये जाने के बाद, जानवरों को यहां के पास स्थित हस्तिनापुर अभयारण्य में छोड़ दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)