ऑनलाइन नेशन्स कप के लिये मंच तैयार, आनंद करेंगे भारत की अगुवाई
विश्व भर की खेल प्रतियोगिताओं को ठप्प करने वाली कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ चोटी के खिलाड़ी भाग लेंगे।
चेन्नई: पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद (Viswanathan Anand) मंगलवार से शुरू होने वाले ऑनलाइन नेशन्स कप (Online Nations Cup) शतरंज टूर्नामेंट में भारत की अगुवाई करेंगे. विश्व भर की खेल प्रतियोगिताओं को ठप्प करने वाली कोविड-19 महामारी के बीच आयोजित किये जा रहे इस टूर्नामेंट में दुनिया के कुछ चोटी के खिलाड़ी भाग लेंगे. टूर्नामेंट का आयोजन अंतरराष्ट्रीय शतरंज महासंघ और चेस.काम कर रहे हैं जिसमें छह टीमें भाग लेंगी. विश्व चैंपियन मैगनस कार्लसन को छोड़कर इसमें अधिकतर शीर्ष खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.
चीन को शीर्ष वरीयता दी गयी है। उसके बाद यूरोप, रूस, अमेरिका, भारत और शेष विश्व का नंबर आता है।. भारतीय टीम को पांचवीं वरीयता दी गयी है जबकि उसकी टीम में आनंद, विदित गुजराती, पी हरिकृष्णा, बी अधिबान, कोनेरू हंपी और डी हरिका जैसे खिलाड़ी हैं। पूर्व विश्व चैंपियन व्लादीमीर क्रैमनिक उसके सलाहकार होंगे। चीन खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। उसकी टीम में डिंग लीरेन, वांग हाओ और वेई यी के अलावा चार बार के विश्व चैंपियन हाउ यिफान भी शामिल हैं। इस 180,000 डालर इनामी टूर्नामेंट में यूरोप और अमेरिका की टीमें भी कड़ी चुनौती पेश कर सकती हैं. यह भी पढ़े: ऑनलाइन नेशन्स कप के लिये भारत की मजबूत टीम में आनंद, गुजराती और हम्पी
यूरोपीय टीम में मैक्सिम वाचियर लाग्रेव, लेवोन आरोनियन और अनीश गिरि जैसे खिलाड़ी हैं। उसकी तरफ से चौथे बोर्ड पर अन्ना मुजिचुक होंगी.रूसी दिग्गज गैरी कास्पारोव इस टीम के कप्तान हैं. भारत के नंबर दो गुजराती ने पीटीआई- से कहा, ‘‘यह काफी कड़ी प्रतियोगिता है. हमें पांचवीं वरीयता दी गयी है लेकिन यहां तक ओलंपियाड में भी हमें छुपा रुस्तम माना जाता है और हम शीर्ष स्थानों के लिये मुकाबला करते हैं.इसलिए वरीयता मसला नहीं है. मैं और मेरे साथी आनलाइन खेलने का अभ्यास कर रहे हैं.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 06:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

