देश की खबरें | दिल्ली में घर पर पृथकवास वाले मरीजों की संख्या में सितम्बर में धीरे-घीरे कमी
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घर में पृथकवास में रह रहे मरीजों की संख्या में सितम्बर के आखिर सप्ताह में धीरे-धीरे कमी होने के बाद अक्टूबर में बढ़ी है। यह जानकारी आधिकारिक आंकड़े से मिली है।

घर पर पृथकवास में कोविड-19 मरीजों की संख्या 21 सितम्बर को 19,213 थी और अगले दिन यह 18,464 रह गयी।

यह भी पढ़े | Sirohi Rape & Murdered Case: राजस्थान के सिरोही में नाबालिग बच्ची से रेप के बाद हत्या, फरार आरोपी गिरफ्तार.

यह संख्या 23 सितम्बर को और काम होकर 17,834 रह गई जब निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 1,987 थी।

हालांकि घर पर पृथकवास में मरीजों की संख्या में 24 सितम्बर को बढ़कर 17,995 और 25 सितम्बर को 18,096 हो गई।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: दिल्ली के महर्षि वाल्मिकि मंदिर में हाथरस की बेटी के लिए प्रार्थना सभा, प्रियंका गांधी हुईं शामिल.

26-30 सितम्बर के बीच घर पर पृथकवास में रह रहे मरीजों की संख्या में पांच दिन धीरे धीरे गिरावट हुई और यह 15,899 रह गई और इस बीच निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या 2,616 थी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 26-28 सितंबर के दौरान घर में पृथकवास में मरीजों की संख्या और निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या इस प्रकार थी: 17,600 (2231); 17,291 (2380); 16679 (2465); 16049 (2505) और 15657 (2570)।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में बृहस्पतिवार को 40 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई जिससे यहां मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,401 हो गई, जबकि 3,037 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2.82 लाख से अधिक हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)