Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 339.81 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,011 पर आया
वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के चलते शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 339.81 अंक चढ़ गया. इससे पहले चार दिन तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.
मुंबई, 15 जुलाई : वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के चलते शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 339.81 अंक चढ़ गया. इससे पहले चार दिन तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 339.81 अंक बढ़कर 53,755.96 पर पहुंच गया. दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 72.35 अंक चढ़कर 16,011 पर था.
सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर,भारती एयरटेल, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे. दूसरी ओर, विप्रो, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट हुई. अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो और सियोल के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे. यह भी पढ़ें : पीएसआई घोटाला: कर्नाटक हाईकोर्ट के कड़े बयान से चिंता में भाजपा
पिछले सत्र में, बृहस्पतिवार को बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 98 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिरकर 53,416.15 अंक पर बंद हुआ था. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी शुरुआती लाभ गंवाते हुए 28 अंक यानी 0.18 प्रतिशत गिर गया और 15,938.65 अंक पर बंद हुआ था. इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.99 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.08 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 309.06 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2022 10:31 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

