एजेंसी न्यूज

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,139 के पार

एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ गया. निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला. इससे पहले, दो दिन तक घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी.

Sensex Update: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ा, निफ्टी 16,139 के पार
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (Photo Credits Wikimedia Commons)

मुंबई, 13 जुलाई : एशियाई बाजारों में तेजी के रुख के चलते बुधवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 324.61 अंक चढ़ गया. निफ्टी भी बढ़त के साथ खुला. इससे पहले, दो दिन तक घरेलू शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी. इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 324.61 अंक बढ़कर 54,211.22 पर पहुंच गया. दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 81.3 अंक चढ़कर 16,139.60 पर था. सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, पॉवर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो और बजाज फाइनेंस बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे.

दूसरी ओर, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक में गिरावट हुई. अन्य एशियाई बाजारों में तोक्यो, सियोल, शंघाई और हांगकांग के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे. अमेरिकी बाजार मंगलवार को लाभ के साथ बंद हुए. पिछले सत्र में तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स गिरावट के साथ खुला और अंत में 508.62 अंक यानी 0.94 प्रतिशत लुढ़ककर 53,886.61 अंक पर बंद हुआ. यह भी पढ़ें : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग सपाट खुला रुपया

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 157.70 अंक यानी 0.97 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,058.30 अंक पर बंद हुआ.

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.27 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.75 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 1,565.68 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2022 10:32 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).