नयी दिल्ली, 30 अगस्त भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी मनीष देसाई को बुधवार को पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) का प्रधान महानिदेशक नियुक्त किया गया।
देसाई (1989 बैच) सरकार के प्रधान प्रवक्ता भी होंगे। वह बृहस्पतिवार को अवकाशप्राप्त कर रहे राजेश मल्होत्रा से प्रभार लेंगे।
देसाई इस समय केंद्रीय संचार ब्यूरो के महानिदेशक हैं।
वह मुंबई में पीआईबी के पश्चिम जोन के महानिदेशक के रूप में सेवाएं दे चुके हैं।
देसाई भारत के समाचारपत्र पंजीयक (आरएनआई) के महानिदेशक, फिल्म डिवीजन में महानिदेशक और प्रसार भारती में महाप्रबंधक के रूप में भी सेवाएं दे चुके हैं।
देसाई ने अपने तीन दशक से अधिक के कॅरियर में आकाशवाणी और भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में भी काम किया है।
सरकार ने भारतीय सूचना सेवा के वरिष्ठ अधिकारी भूपेंद्र कैंथोला को आरएनआई का प्रेस रजिस्ट्रार नियुक्त किया है।
कैंथोला इस समय पीआईबी के महानिदेशक (पूर्वी जोन) हैं।
आरएनआई में इस समय प्रेस रजिस्ट्रार धीरेंद्र ओझा को केंद्रीय संचार ब्यूरो का महानिदेशक बनाया गया है।
पीआईबी गुवाहाटी में अतिरिक्त महानिदेशक जाने नामचू को पीआईबी कोलकाता का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY