जरुरी जानकारी | प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण पांच अगस्त तक व्यक्तिगत रूप से नहीं करेगा सुनवाई

नयी दिल्ली, 20 जुलाई प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी के बीच पांच अगस्त तक व्यक्तिगत रूप से किसी भी मामले की सुनवाई नहीं होगी।

इससे पहले न्यायाधिकरण ने कहा था कि वह 17 जुलाई तक सुनवाई बंद रखेगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोदी सरकार ने नाइट ड्यूटी अलाउंस के नियमों में किया बदलाव.

न्यायाधिकरण ने एक अधिसूचना में कहा कि मुंबई और देश के अन्य भागों में मौजूदा स्थिति को देखते हुए सैट पांच अगस्त तक मामले की व्यक्तिगत रूप से सुनवाई नहीं करेगा।

इस दौरान न्यायाधिकरण अगले आदेश तक इस सोमवार से पूर्वाह्न 11.30 से शाम 4.30 तक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये काम करेगा।

यह भी पढ़े | बिहार में आकाशीय बिजली गिरने से 10 लोगों की मौत, सीएम नीतीश कुमार ने जताया शोक.

इसके अलावा रजिस्ट्री कार्यालय पूर्वाह्न 11 बजे से शाम 4.30 बजे तक सीमित कर्मचारियों के साथ प्रशासनिक कार्यों के लिये खुलेगा।

न्यायाधिकरण ने कहा कि तुरंत सुनवाई वाले महत्वपूर्ण मामलों में संबंधित पक्ष न्यायाधिकरण द्वारा निर्धारित मानक परिचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए मामला दर्ज करा सकते हैं।

अधिसूचना के अनुसार जो भी अंतरिम आदेश प्रभाव में हैं, वे अगली सुनवाई की तारीख तक अमल में रहेंगे।

इसके अलावा जिन मामलों की सुनवाई 20 से 24 जुलाई के बीच होनी थी, वे अब क्रमश: 10, 14, 15, 16 और 17 सितंबर तक के लिये स्थगति रहेंगे।

जो मामले में 27 से 31 जुलाई के दौरान सुने जाने थे, उनकी सुनवाई अब क्रमश: 21 से 25 सितंबर को होगी। वहीं जिन मामलों की सुनवाई 3,4,5 अगस्त को होनी थी, वो अब क्रमश: 5, 6, 7 अक्टूबर के लिए स्थगित रहेंगे।

रमण मनोहर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)