नयी दिल्ली, छह नवंबर म्युचूअल फंड कारोबार को अधिक लचीलापन देने के लिये पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शुक्रवार को इक्विटी म्युचूअल फंड योजना के भीतर ही एक नई श्रेणी --फलैक्सी कैप फंड-- की शुरुआत की।
सेबी ने यह निर्णय म्यूचुअल फंड सलाहकार समिति (एमएफएसी) की सिफारिशों पर गौर करते हुये किया है। सेबी ने जारी एक परिपत्र में यह जानकारी दी है।
बाजार भागीदारों ने सेबी की इस पहल का स्वागत किया है।
सेबी ने कहा है कि फ्लैक्सी कैप फंड को अपना कम से कम 65 प्रतिशत निवेश इक्विटी और इससे संबंधित साधनों में करना होगा।
यह भी पढ़े | Chandigarh Bans Sale and Use Of Crackers: चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगी पाबंदी.
नियामक ने कहा कि यह इस प्रकार का सतत खुला कोष होगा और इसके तहत वृहद, मध्यम और लघु पूंजी वाली इक्विटी योजनाओं में निवेश किया जायेगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY