पिथौरागढ़ (उत्तराखंड) , 11 दिसंबर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने काली नदी के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश की कोशिश करने वाले असामाजिक तत्वों पर अंकुश के लिए भारत-नेपाल सीमा पर खोजी कुत्ते तैनात किए हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एसएसबी ने सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों को चौकस रहने और नदी के रास्ते नेपाल से भारतीय क्षेत्र में किसी के भी अवैध प्रवेश की सूचना तत्काल एसएसबी अधिकारियों को सूचना देने को कहा है।
यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर नेता एसपी और आम आदमी पार्टी में हो रहे हैं शामिल.
एसएसबी की 55 वीं बटालियन के अधिकारी संतोष लाल ने कहा, ‘‘ खोजी कुत्तों की मदद लेने के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों को नेपाल से भारतीय क्षेत्र में किसी के भी अवैध प्रवेश की सूचना तत्काल एसएसबी गश्ती दल को देने करने को कहा गया है।’’
उन्होंने बताया कि कुछ लोगों द्वारा टायर ट्यूब का इस्तेमाल कर नदी के माध्यम से सीमा पार करने की घटनाएं सामने आने के बाद ये कदम उठाये गये हैं।
यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार का आदेश, राज्य कर्मचारी ऑफिस में जींस या टी-शर्ट पहनकर न आएं.
एसएसबी अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने ग्रामीणों से कहा है कि यदि कोई भी ऐसी घटना सामने आती है तो वे नजदीकी एसएसबी चौकी को सूचित करें। ’’
उन्होंने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर झूला घाट, गेथिगारा, सिम्पानी, तालेश्वर, खारकतारी और अमतारी गांवों में यह पता लगाने के लिए एसएसबी सघन तलाशी अभियान चला रहा है कि सीमापार से कोई असामाजिक तत्व आकर यहां छिपा तो नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY