देश की खबरें | एससीबीए ने आन्दोलनरत किसानों पर बल प्रयोग और दमनकारी रवैये की निन्दा की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति ने केन्द्र के कृषि कानूनों के खिलाफ आन्दोलनरत किसानों पर बल प्रयोग और दमनकारी रवैये की निन्दा की है। समिति ने इस बारे में एक प्रस्ताव पारित किया है।

एसएसबीए की कार्यकारी समिति ने संबंद्ध प्राधिकारियों से शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा करने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़े | JEE Exam: अब एक वर्ष में चार बार होंगी जेईई की परीक्षाएं.

एसोसिएशन की एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘उच्चतम न्यायालय बार एसोसिएशन की कार्यकारी समिति शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों का आन्दोलन खत्म कराने के लिये बल प्रयोग किये जाने के बारे में मीडिया में आयी खबरें चिंताजनक हैं। इस तरह की कार्रवाई नागरिकों के मौलिक अधिकारों का अपमान है।

एसोसिएशन की कार्यकारी समिति की चार दिसंबर को हुयी बैठक में पारित प्रस्ताव एससीबीए के कार्यकारी सचिव रोहित पाण्डे के माध्यम से आज मीडिया को जारी किया गया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: केंद्र के रवैये से आक्रामक हुए किसान, कहा-अगर हमारी मांगे नहीं मानी गई तो रेलवे ट्रैक को करेंगे ब्लॉक.

एससीबीए ने कहा कि ऐसे विधेयकों या कानूनों के खिलाफ बहस और विचार विमर्श, आलोचना या विरोध करना, शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करना नागरिकों का अधिकार है और मानव अधिकारों का आधार है।

विज्ञप्ति के अनुसार कार्यकारी समिति ने सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित करके संबंधित सरकारों द्वारा शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग और दमनकारी रवैये की निन्दा की गयी है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)