देश की खबरें | गोवा में आईआईटी परिसर परियोजना का विरोध कर रहे ग्रामीणों से मिले सावंत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पणजी, 29 अक्टूबर गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने बृहस्पतिवार को सत्तारी तालुका के एक गांव में उन आदिवासियों से मुलाकात की, जो इलाके में प्रस्तावित आईआईटी परिसर का विरोध कर रहे हैं।

सावंत ने उत्तरी गोवा जिले के मेलुआलिम गांव के निवासियों को आश्वासन दिया कि उन्हें विश्वास में लेने के बाद ही इस परियोजना को आगे बढ़ाया जाएगा।

यह भी पढ़े | Eid-e-Milad Un Nabi 2020 Wishes: ईद-ए-मिलाद के मौके पर अपनों को भेजें ये आकर्षक हिंदी GIF Wishes, WhatsApp Stickers, Wallpapers.

सावंत ने कहा, ' हम 15 लोगों की एक समिति गठित करेंगे जो इस परियोजना पर मुझसे चर्चा करेगी। परियोजना के बारे में स्थानीय लोगों द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा।'

हालांकि, ग्रामीणों ने राज्य सरकार से गांव से भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) परिसर परियोजना को स्थानांतरित करने की मांग करते हुए आंदोलन वापस लेने से मना कर दिया।

यह भी पढ़े | Munger Firing Incident: बिहार के मुंगेर में फिर भड़की हिंसा, एसपी ऑफिस में तोड़फोड़, EC ने DM-SP को हटाया.

सावंत ने ग्रामीणों को बताया कि राज्य सरकार इस योजना से प्रभावित हो रहे लोगों के पुनर्वास के लिए तैयार है और सरकार लंबे समय से लंबित भूमि स्वामित्व के नियमन को भी तैयार है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस परियोजना से ग्रामीणों को लाभ होगा।

उन्होंने कहा, ''हम किसी भी परिस्थिति में इस परियोजना को लेकर लोगों पर दबाव नहीं डालेंगे।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)