विदेश की खबरें | सऊदी अरब के शाह ने नीतिगत भाषण में ईरान को सबसे बड़ा खतरा बताया

सऊदी अरब के वलीअहद मोहम्मद बिन सलमान की उपस्थिति में शूरा परिषद में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दिए गए भाषण में 82 वर्षीय शाह सलमान ने देश की नीतिगत प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को रेखांकित किया।

विदेश नीति पर सलमान ने जोर देकर कहा कि ईरान चिंता का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है।

यह भी पढ़े | ट्रंप की खुफिया टीम की मदद के बिना बाइडन आगे बढ़े.

उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान आतंकवाद का समर्थन कर रहा है और क्षेत्र में जातीय भावनाएं बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

शाह ने राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जो बाइडन के नेतृत्व वाले नए अमेरिकी प्रशासन के साथ संबंध के बारे में अपने भाषण में इसका जिक्र नहीं किया।

यह भी पढ़े | ईरान में लगातार बढ़ा है यूरेनियम का भंडार, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी एजेंसी ने दी जानकारी.

सऊदी नेतृत्व ने प्रतिद्वंद्वी ईरान पर अधिकतम दबाव की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति का पुरजोर तरीके से समर्थन किया था।

सऊदी शाह ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करने के लिए कि ईरान जनसंहार के हथियार को हासिल नहीं कर सके, कड़े उपाय करने की जरूरत है। ’’

उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र को लेकर बनाई गई ईरानी शासन की योजना खतरा पैदा कर रही है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)