विदेश की खबरें | सऊदी अरब की अदालत ने खशोगी की हत्या के मामले में अंतिम निर्णय दिया

खशोगी के परिवार ने दोषियों को क्योंकि माफ कर दिया था, इसलिए वे मृत्युदंड से बच गए।

सऊदी अरब के राष्ट्रीय टेलीविजन ने आठ सऊदी नागरिकों के खिलाफ ‘रियाद क्रिमिनल कोर्ट’ के अंतिम निर्णय का ब्योरा प्रसारित किया। इन लोगों के नाम सार्वजनिक नहीं किए गए।

यह भी पढ़े | Ujji Krishnan Committed Suicide in Oman: ओमान के मस्कट में 50 वर्षीय प्रवासी भारतीय कलाकार उज्जी कृष्णन ने की खुदकुशी.

अदालत ने पांच दोषियों को 20 साल कैद की अधिकतम सजा सुनाई। एक अन्य को 10 साल कैद तथा दो अन्य को सात-सात साल कैद की सजा सुनाई गई।

खशोगी ने हत्या से पहले सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान की वाशिंगटन पोस्ट में लिखे अपने स्तंभों में आलोचना की थी।

यह भी पढ़े | Earthquake Hits Indonesia and Japan: इंडोनेशिया में 6.7 तीव्रता और जापान में 5.2 तीव्रता का भूकंप, जान-माल का नुकसान नहीं.

वर्ष 2018 में तुर्की स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास में खशोगी की हत्या कर दी गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)