जरुरी जानकारी | सलारपुरिया सत्व 600 करोड़ रुपये के निवेश से तीन नई परियोजनाएं शुरू करेगी

नयी दिल्ली, 20 अगस्त भारत में वाणिज्यिक रियल एस्टेट क्षेत्र की प्रमुख कंपनी सलारपुरिया सत्व अपनी आवासीय परियोजनाओं का विस्तार कर रही है और वह करीब 600 करोड़ रुपये के निवेश से बेंगलुरु में तीन परियोजनाएं शुरू करेगी।

सलारपुरिया सत्व के समूह प्रबंध निदेशक विजय अग्रवाल ने कहा कि आवासीय बिक्री और निर्माण गतिविधियां अप्रैल-मई के दौरान बुरी तरह प्रभावित हुई हैं, लेकिन जून से हालात में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।

यह भी पढ़े | Adhir Ranjan Chaudhry: कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने अध्यक्ष ओम बिरला को लिखा पत्र, संसद की कार्यवाही में वर्चुअल माध्यम शामिल होने की मांगी अनुमति.

उन्होंने कहा कि कंपनी ने अगले डेढ़ साल में विभिन्न परियोजनाओं के लिए लगभग 1,300 करोड़ रुपये की पूरी तरह तैयार आवासीय इकाइयों को बेचने का लक्ष्य तय किया है।

नई परियोजनाओं के बारे में उन्होंने बताया कि कंपनी बेंगलुरु में सितंबर में तीन नई आवासीय परियोजनाएं शुरू करने की योजना बना रही है, जिनमें लगभग 1,200 इकाइयां होंगी। इनमें से एक परियोजना किफायती आवास श्रेणी की होगी।

यह भी पढ़े | Northeast Frontier Railway Recruitment 2020: रेलवे में अप्रेंटिस पद के लिए 4499 भर्ती, 10वीं पास कर सकते हैं अप्लाई.

अग्रवाल ने कहा कि तीनों परियोजनाओं के लिए करीब 600 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आवास की मांग में उतनी अधिक गिरावट नहीं आई है, जितनी कि आशंका थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)