James Anderson On Sachin Tendulkar: गेंदबाजी करने के लिए सचिन तेंदुलकर हैं ‘सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज’? जानें इंग्लैंड के घातक गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने क्या कहा

एंडरसन ने कहा, ‘‘वह भारत के अहम खिलाड़ी थे. अगर आप भारत में उन्हें आउट कर देते तो मैदान का पूरा माहौल बदल जाता. उनका विकेट इतना बड़ा हुआ करता था.’’ तेंदुलकर ने 24 साल तक भारत का प्रतिनिधित्व किया और एंडरसन ने भी टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए 21 साल गुजार दिये हैं जिससे उन्होंने तेज गेंदबाजों के लिए मिसाल कायम की है.

जेम्स एंडरसन (Photo Credits: Twitter)

लंदन: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से कुछ दिन में संन्यास लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का कहना है कि उन्होंने अपने लंबे करियर के दौरान भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के खिलाफ गेंदबाजी का सबसे ज्यादा लुत्फ उठाया है. वेस्टइंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में इंग्लैंड के लिए अपना 188वां टेस्ट खेल रहे एंडरसन इस मैच के बाद संन्यास ले लेंगे. Ben Stokes: पिछली 5 पारियों में 5 का आंकड़ा भी नहीं छू सके बेन स्टोक्स, जो रूट ने की इयान बेल की बराबरी

एंडरसन ने भले ही तेंदुलकर को नौ मौकों पर आउट किया हो लेकिन वह भारतीय मास्टर ब्लास्टर के खिलाफ कोई तय योजना नहीं बना सके थे. जब एंडरसन से पूछा गया कि गेंदबाजी के लिए सबसे मुश्किल बल्लेबाज कौन रहा तो उन्होंने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘मुझे कहना ही होगा कि सचिन तेंदुलकर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं.’’

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे याद नहीं है कि सचिन तेंदुलकर के खिलाफ मेरे पास कोई विशेष योजना होती थी. एक बार जब वह मैदान पर आते तो मैं बस यही सोचता था कि मैं यहां उन्हें खराब गेंद नहीं फेंक सकता। वह इस तरह के खिलाड़ी थे.’’

एंडरसन ने कहा, ‘‘वह भारत के अहम खिलाड़ी थे. अगर आप भारत में उन्हें आउट कर देते तो मैदान का पूरा माहौल बदल जाता. उनका विकेट इतना बड़ा हुआ करता था.’’ तेंदुलकर ने 24 साल तक भारत का प्रतिनिधित्व किया और एंडरसन ने भी टेस्ट क्रिकेट में खेलते हुए 21 साल गुजार दिये हैं जिससे उन्होंने तेज गेंदबाजों के लिए मिसाल कायम की है.

वह 700 विकेट झटकने वाले पहले तेज गेंदबाज भी है और उन्होंने यह उपलब्धि भारत दौरे के दौरान हासिल की थी. एंडरसन ने हालांकि कहा कि उन्होंने और तेंदुलकर ने एक दूसरे के खिलाफ सफलता का आनंद लिया है.

उन्होंने कहा, ‘‘आप बस हर वक्त अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंद फेंकने की कोशिश करते हैं और उम्मीद करते हैं कि वह स्ट्रेट गेंद पर चूक जायें. इंग्लैंड में वह एक दो बार गेंद पर बल्ला छुआ देते थे लेकिन आम तौर पर मैं उन्हें जल्दी पगबाधा आउट करने की कोशिश करता.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

T20 World Cup Super 8 Schedule 2026: कल से शुरू होगा सुपर-8 का रोमांच, जानें टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल और मैच डिटेल

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\