जरुरी जानकारी | एस अपर्णा ने औषधि विभाग में सचिव का पदभार संभाला

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के गुजरात कैडर के 1988 बैच की अधिकारी एस अपर्णा ने औषधि (फार्मास्यूटिकल्स) विभाग में सचिव के रूप में पदभार ग्रहण किया है। एक आधिकारिक बयान में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गयी।

रसायन और उर्वरक मंत्रालय ने कहा कि उन्होंने पी डी वाघेला का स्थान लिया है। वाघेला 30 सितंबर 2020 को सेवानिवृत्त हो गये हैं।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

बयान में कहा गया कि अपर्णा को 2017 में विश्वबैंक में कार्यकारी निदेशक के पद पर नियुक्त किया गया था। वह वहां भारत, बांग्लादेश और श्रीलंका क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही थीं।

अपर्णा गुजरात के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में भी काम कर चुकी हैं।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: मोदी सरकार ने पेंशनभोगियों को दी बड़ी राहत, अब इस काम के लिए नहीं पड़ेगा भटकना.

बयान में कहा गया कि उन्होंने केंद्र और राज्य दोनों को कई महत्वपूर्ण कामों में सेवा प्रदान की है, जिनमें वित्त, योजना, शहरी और आवास विकास और कपड़ा विभाग शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)