
वेरमोंट (यूएस), 13 अप्रैल : 11 अप्रैल, 2022 को यूक्रेन से कुछ ऐसी खबरें सामने आई, जिनमें आरोप लगाया गया था कि रूस ने दक्षिणी शहर मारियुपोल में ड्रोन का इस्तेमाल करके एक अज्ञात रासायनिक पदार्थ गिराया हैं 12 अप्रैल तक इन रिपोर्टों की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. लेकिन पेंटागन ने कहा है कि यह समाचार रूस की ‘‘यूक्रेन में आंसू गैस सहित दंगा नियंत्रण वाले पदार्थों को रासायनिक तत्वों के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने की मंशा’’ के बारे में अमेरिकी चिंता को दर्शाता है. एक रासायनिक हथियार कोई भी रसायन हो सकता है जिसका उपयोग लोगों को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जाता है, जिसमें उन्हें घायल करना या मारना भी शामिल है. कई पदार्थों का उपयोग रासायनिक हथियारों के रूप में किया गया है. तंत्रिका ए�tag.cmd.push(function() { googletag.display('div-gpt-ad-1568807958472-0'); });