घटनास्थल पर मौजूद पत्रकारों ने गोलीबारी की आवाजें सुनीं, जबकि सोशल मीडिया पर फुटेज में जेल में कई एम्बुलेंस आती दिखाई दीं।
रूस की संघीय कारागार सेवा ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि रोस्तोव-ऑन-डॉन में सुनवाई पूर्व हिरासत केंद्र में रखे गये लोगों को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।
उसने कहा कि बंधक बनाने वाले कुछ लोग मारे गए हैं। हालांकि कोई और जानकारी नहीं दी गयी।
आरटी सहित कई स्थानीय समाचार चैनलों ने खबर दी कि कम से कम कुछ कैदी मारे गये हैं।
इससे पहले सरकारी समाचार एजेंसी ‘तास’ ने कानून प्रवर्तन से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया कि रोस्तोव क्षेत्र के हिरासत केंद्र नंबर एक में बंधक बनाने वाले छह लोग थे और उनके पास चाकू और अन्य हथियार थे। इनमें इस्लामिक स्टेट समूह से जुड़े होने के आरोपी भी शामिल हैं।
सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई तस्वीरों में कम से कम दो बंधकों को इस्लामिक स्टेट के झंडे जैसा दिखने वाला पट्टा सर पर बांधे दिखाया गया है। अन्य तस्वीरों में उनको चाकू चलाते हुए दिखाया गया है।
आरटी की खबर के अनुसार, बंधक बनाने वालों में से तीन को आतंकवाद के मामलों में पहले ही सजा सुनाई गयी थी।
हाल के वर्षों में आईएस ने रूस में कई हमले किए हैं, जिनमें हालिया हमला मार्च में हुआ था। बंदूकधारियों ने मॉस्को के एक कॉन्सर्ट हॉल में भीड़ पर गोलीबारी की जिसमें 145 लोग मारे गए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY