विदेश की खबरें | रूसी सेना ने 300 से अधिक ग्रामीणों को स्कूल के ‘बेसमेंट’ में रहने को मजबूर किया

याहीदने (यूक्रेन), 13 अप्रैल रूसी सैनिकों ने एक स्कूल के बेसमेंट में 300 से अधिक ग्रामीणों को रहने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद, हफ्तों तक तनाव में रहने और भोजन-पानी के अभाव के चलते उनमें से कुछ लोगों की मौत हो गई है।

कीव से करीब 140 किमी की दूरी पर स्थित याहीदने के निवासियों ने समाचार एजेंसी एसोसिएटेड प्रेस (एपी) को बताया कि मार्च की शुरूआत में उत्तरी शहर चेर्नीहीव के आसपास के इलाके पर रूस के नियंत्रण करने के बाद रूसी सेना ने बंदूक का भय दिखाकर उन्हें ‘बेसमेंट’ में रहने को कहा गया था।

एक कमरे में, लोगों ने उन 18 व्यक्तियों के नाम लिख रखे हैं जो अब इस दुनिया में नहीं रहें।

वालेंत्यना सरोयन ने बताया, ‘‘एक वृद्ध व्यक्ति की मेरे नजदीक मृत्यु हो गई और उसके बाद उनकी पत्नी की मृत्यु हो गई।’’ उन्होंने बताया, ‘‘इसके बाद, वहां पड़े एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई, इसके बाद मेरे करीब बैठी एक महिला की मृत्यु हो गई।’’

चेर्नीहीव के बाहरी इलाके में स्थित याहीदने के निवासियों ने बताया कि वे कुछ समय को छोड़ कर दिन-रात बेसमेंट में रहने को मजबूर हैं। उन्हें भोजन पकाने के लिए और शौचालय जाने के लिए बाहर जाने की अनुमति दी जाती है।

बेसमेंट में लोगों की एक-एक कर मृत्यु होने पर शवों को समय-समय पर पास के एक कब्रगाह में ले जाने की आस-पड़ोस के लोगों को इजाजत दी जाती है।

जूलिया सुरेपाक नाम की महिला ने कहा कि रूसी सैनिकों ने कुछ लोगों के रूस का राष्ट्र गान गाने पर अपने घरों की संक्षिप्त यात्रा पर जाने की इजाजत दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)