एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | रूस ने खारकीव, मायकोलाइव में हमले किये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन और रूस के अधिकारियों ने देश के पूर्वी हिस्से में अलगाववादियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में कई यूक्रेनी बंदियों की मौत के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया है।

विदेश की खबरें | रूस ने खारकीव, मायकोलाइव में हमले किये
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यूक्रेन और रूस के अधिकारियों ने देश के पूर्वी हिस्से में अलगाववादियों के नियंत्रण वाले क्षेत्र में कई यूक्रेनी बंदियों की मौत के लिए एक-दूसरे को दोषी ठहराया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और रेडक्रॉस की अंतरराष्ट्रीय समिति का कर्तव्य है कि वह दोनेत्स्क प्रांत में एक जेल परिसर में गोलाबारी के बाद कार्रवाई करे।

जेलेंस्की ने शुक्रवार देर रात एक वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘यह एक जानबूझकर किया गया रूसी युद्ध अपराध है।’’

दोनों पक्षों ने आरोप लगाया कि जेल पर हमला पूर्व नियोजित था और इसका उद्देश्य यूक्रेनी बंदियों को चुप कराना और अत्याचारों के सबूत नष्ट करना था।

अलगाववादी अधिकारियों और रूसी अधिकारियों ने कहा कि हमले में 53 यूक्रेनी युद्ध बंदियों (पीओडब्ल्यू) की मौत हो गई और 75 अन्य घायल हो गए।

रेडक्रॉस ने एक बयान में कहा, ‘‘हमारी प्राथमिकता अभी यह सुनिश्चित करना है कि घायलों को जीवन रक्षक उपचार मिले और जिन लोगों की जान चली गई उनके शवों का सम्मानजनक तरीके से अंतिम संस्कार किया जाये।’’

पूर्वी यूक्रेन में रूसी रॉकेटों के जरिये देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में एक स्कूल की इमारत पर रात भर हमला किया गया और इसके एक घंटे बाद दूसरा हमला किया गया। मेयर इहोर तेरखोव ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इसमें किसी के हताहत होने के संबंध में तत्काल कोई सूचना नहीं है।

मेयर वादिम ल्याखी के अनुसार स्लोवियास्क शहर में बस अड्डे को भी निशाना बनाया गया।

दक्षिणी यूक्रेन में एक महत्वपूर्ण बंदरगाह शहर मायकोलाइव में एक रिहायशी इलाके में हुई गोलाबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। क्षेत्रीय प्रशासन ने शनिवार को फेसबुक पर यह जानकारी दी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 30, 2022 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).