काला सागर में युद्धपोत क्षतिग्रस्त होने से हुए नुकसान और रूसी सीमा में यूक्रेन के कथित हमले से गुस्साए रूसी सैन्य कमान ने यूक्रेन की राजधानी पर हमले से एक दिन पहले चेतावनी जारी की और कहा कि वह सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बना रहा है।
‘एसोसिएटेड प्रेस’ के संवाददाताओं ने इस सप्ताह पूर्वी यूक्रेन के शहर खारकीव पर हुए हमले में असैन्य नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि की है और हर दिन और असैन्य नागरिकों के शव मिल रहे हैं जिसने यूरोपीय सुरक्षा के मिथक को तोड़ दिया है।
यूक्रेन के प्रशासन के अनुसार, अकेले कीव क्षेत्र में 900 से ज्यादा असैन्य नागरिकों के शव मिले हैं और इनमें से ज्यादातर की मौत गोली लगने से हुई है। ये सभी शव दो सप्ताह पहले क्षेत्र से रूसी सेना के हटने के बाद मिले हैं।
शनिवार की सुबह पूर्वी कीव से धुआं उठता देखा गया। शहर के मेयर विटाली क्लिस्शको ने शहर के दारनिस्की जिले पर हमले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पैरामेडिकल और राहत कर्मी मौके पर मौजूद हैं और मृतकों की संभावित संख्या के बारे में बाद में बताया जाएगा। मेयर ने युद्ध के कारण पहले ही शहर छोड़ चुके लोगों से तत्काल घर नहीं लौटने की अपील की।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि हमले में किसको निशाना बनाया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY