विदेश की खबरें | रूस ने रात के दौरान यूक्रेन में रिकॉर्ड संख्या में ड्रोन भेजकर हमला किया : अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूस ने हमले के लिए 355 ड्रोन भेजे थे।
यूक्रेनी वायु सेना के संचार विभाग के प्रमुख यूरी इहनात ने बताया कि रूस ने हमले के लिए 355 ड्रोन भेजे थे।
यूक्रेनी अधिकारियों ने बताया कि रविवार रात के हमले के दौरान रूस ने नौ क्रूज मिसाइलें भी दागीं।
अधिकारियों ने बताया कि कुछ नागरिक घायल हुए हैं। हालांकि, हमले में तत्काल किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है।
रूस की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
शनिवार की रात यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य क्षेत्रों पर रूस के ड्रोन और मिसाइलों के संयुक्त हमले में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए थे।
एपी शफीक अविनाश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 26, 2025 03:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

