आंद्रेई केलिन ने रविवार को बीबीसी को दिए एक साक्षात्कार में कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा द्वारा लगाए जा रहे आरोप “निरर्थक हैं।”
उन्होंने कहा, “मैं इस कहानी में विश्वास नहीं करता, यह निरर्थक है।”
यह भी पढ़े | अफगानिस्तान ने आर्थिक तंगी के बीच नया कोरोना रिलीफ पैकेज किया लॉन्च, राहत कार्य जारी.
उन्होंने कहा, “मुझे उन (हैकरों) के बारे में ब्रिटिश मीडिया से पता चला। इस दुनिया में किसी भी प्रकार के कंप्यूटर हैकर को किसी देश से संबद्ध बता देना असंभव है।”
अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा की खुफिया एजेंसियों ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया था कि रूसी खुफिया विभाग के ‘कोजी बियर’ नामक हैकरों का समूह एक विशेष सॉफ्टवेयर की सहायता से कोविड-19 की वैक्सीन बना रहे अकादमिक और फार्मा संस्थानों के अनुसंधान की जानकारी चुरा रहा है।
यह भी पढ़े | UN महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने नए सामाजिक अनुबंध, नए वैश्विक करार का किया आह्वान.
अभी तक किसी महत्वपूर्ण जानकारी चोरी होने का प्रमाण नहीं मिला है।
ब्रिटिश विदेश मंत्री डोमिनिक राब ने भी कहा कि रूसी खुफिया विभाग ने पिछले साल हुए आम चुनाव में हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी।
केलिन ने साक्षात्कार में कहा कि उनके देश को ब्रिटेन की घरेलू राजनीति में दखलअंदाजी करने में कोई रुचि नहीं है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)











QuickLY