जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 75.19 पर लगभग अपरिवर्तित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव के बीच अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 75.19 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख दर्शाता बंद हुआ।
मुंबई, 13 जुलाई घरेलू शेयर बाजार में भारी उतार चढ़ाव के बीच अन्तरबैंक विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 75.19 रुपये प्रति डॉलर पर लगभग अपरिवर्तित रुख दर्शाता बंद हुआ।
बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये में कारोबार सीमित दायरे में सिमटा रहा क्योंकि निवेशकों को बाजार के आगे के संकेतों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति के आंकडे आने का इंतजार है।
यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.
चार घंटे के संक्षिप्त कारोबारी सत्र के दौरान रुपया डालर दर 75.08-75.21 के बीच रही। कारोबार के अंत में रुपया मात्र एक पैसे की तेजी के साथ 75.19 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को यह 75.20 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.
सूत्रों ने कहा कि कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण जहां रुपये को समर्थन मिला वहीं विदेशी पूंजी की निकासी और कोविड-19 के बढ़ते मामलों को लेकर चिंताओं से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
जून महीने में देश की खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 6.09 प्रतिशत हो गई जिसका मुख्य कारण खाद्य वस्तुओं की अधिक कीमत का होना था। कारोबारी की समाप्ति के बाद जारी किये गये सरकारी आंकड़े में यह जानकारी दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 13, 2020 07:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

