एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 73.15 रुपये प्रति डालर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत से मंगलवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया कारोबार की शुरुआत में 14 पैसे चढ़कर 73.15 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 14 पैसे मजबूत होकर 73.15 रुपये प्रति डालर पर

मुंबई, छह अक्ट्रबर अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने और शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत से मंगलवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया कारोबार की शुरुआत में 14 पैसे चढ़कर 73.15 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया।

अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 73.17 रुपये प्रति डालर पर हुई और कारोबार के आगे बढ़ने के साथ यह और मजबूत होकर 73.15 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। पिछले दिन के बंद भाव के मुकाबले यह 14 पैसे की बढ़त दर्शाता है।

यह भी पढ़े | Hathras Gangrape Case: हाथरस दुष्कर्म मामले के आरोपियों पर इनाम की घोषणा करने वाले कांग्रेसी नेता निजाम मलिक हुए गिरफ्तार, मामला दर्ज.

इससे पहले दिन सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया 16 पैसे गिरकर 73.29 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की घटबढ़ को दर्शाने वाले डालर सूचकांक में 0.13 प्रतिशत की गिरावट रही और यह 93.39 अंक पर रहा।

यह भी पढ़े | Gandhi Jayanti 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा- महात्मा गांधी की विचारधारा से प्रभावित मोदी सरकार.

वहीं, ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 0.65 प्रतिशत बढ़कर 41.56 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2020 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).