एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निर्यातकों और बैंकों द्वारा डॉलर की मांग जारी रहने के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला और एक सीमित दायरे में बना रहा।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट खुला

मुंबई, 13 नवंबर निर्यातकों और बैंकों द्वारा डॉलर की मांग जारी रहने के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सपाट खुला और एक सीमित दायरे में बना रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.63 पर खुला, और थोड़ी बढ़त हासिल करते हुए 74.61 के स्तर पर पहुंचा। हालांकि, बाद में रुपया गिरावट दर्ज करते हुए अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.67 के स्तर पर जा पहुंचा।

यह भी पढ़े | Sukanya Samriddhi Yojana: पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना से आपकी लाडली का भविष्य होगा सिक्योर, जानें स्किम से जुड़ी सभी बातें.

रुपया गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.64 पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज ने एक शोध टिप्पणी में कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक ने फंड की आमद को जारी रखा है और कमजोर जोखिम के कारण रुपये की कीमत कम हो सकती है।

यह भी पढ़े | EPFO Benefits: आपके लिए पीएफ क्यों है जरूरी? जानिए वो 5 फायदें जो कहीं और मिलना मुश्किल.

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत बढ़कर 92.98 पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,514.12 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 1.45 प्रतिशत गिरकर 42.90 डालर प्रति बैरल पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2020 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).