एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 75.97 रुपये प्रति डालर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 75.97 रुपये प्रति डालर पर रहा। विदेशी मुद्रा की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी से रुपये में शुरुआत कमजोर रही है।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 75.97 रुपये प्रति डालर पर

मुंबई, 15 जून विदेशी मुद्रा बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 13 पैसे गिरकर 75.97 रुपये प्रति डालर पर रहा। विदेशी मुद्रा की निकासी और घरेलू शेयर बाजारों में नरमी से रुपये में शुरुआत कमजोर रही है।

विदेशी मुद्रा डीलरों का कहना है कि दुनियाभर में कोविड- 19 संक्रमण के नये मामले सामने आने के बाद कारोबारियों ने जोखिम उठाना ठीक नहीं समझा।

यह भी पढ़े | RSMSSB Recruitment 2020: लैब टेक्निशियन और असिस्टेंट रेडियोग्राफर के 2,177 पदों पर भर्ती, 18 जून से करें अप्लाई.

अंतरबैंकिंग विदेशी मुद्रा बाजार में कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ 75.93 रुपये प्रति डालर पर हुई। कुछ ही देर में यह और गिरकर 75.97 रुपये प्रति डालर पर आ गया। पिछले कार्यदिवस के बंद के मुकाबले यह 13 पैसे नीचे आ गया।

गत सप्ताहांत शुक्रवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 75.84 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

यह भी पढ़े | FACT CHECK: Sir Ganga Ram Hospital के नाम से वायरल हो रहे पर्चे में कोरोना से निपटने के लिए इन दवाओं के इस्तेमाल की दी गई सलाह, अस्पताल ने बताया फर्जी.

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और सीईओ अभिषेक गोयनका ने कहा, ‘‘दुनियाभर में टोक्यो, बीजिंग और अमेरिका में कोरोना वायरस के नये मामले सामने आये हैं इससे निवेशकों की बाजार में जोखिम उठाने की धारणा प्रभावित हुई।’’

उन्होंने कहा कि पांच जून को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार आठ अरब डालर बढ़कर 500 अरब डालर के पार निकल गया है। ‘‘इससे पता चलता है कि भारतीय रिजर्व बैंक देश में होने वाले विदेशी मुद्रा प्रवाह को लपकने में कितना सक्रिय है। विदेशी मुद्रा भंडार बढ़ने से केन्द्रीय बैंक को विदेशी मुद्रा के बाह्य प्रवाह का सामना करने में मदद मिलेगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 15, 2020 11:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).