Rupee vs Dollar: रुपया 27 पैसे की गिरावट के साथ 82.05 प्रति डॉलर पर
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 27 पैसे की गिरावट के साथ 82.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया. प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से रुपये में यह गिरावट आई.
मुंबई, नौ मई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 27 पैसे की गिरावट के साथ 82.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर रह गया। प्रमुख प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख से रुपये में यह गिरावट आई. यह भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 81.92 पर
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.84 प्रति डॉलर के भाव पर खुला, लेकिन बाद में यह 82 के स्तर से नीचे जाते हुए कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 27 पैसे की गिरावट के साथ 82.05 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान रुपया 81.83 के उच्चस्तर तक गया और 82.15 के निचले स्तर तक आया.
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 81.78 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत बढ़कर 101.47 हो गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 2.92 अंक की गिरावट के साथ 61,761.33 अंक पर बंद हुआ.
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.88 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.33 डॉलर प्रति बैरल रह गया. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 2,123.76 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 04:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

