Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 81.92 पर
विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 81.92 के स्तर पर आ गया.
मुंबई, नौ मई: विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 81.92 के स्तर पर आ गया.
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक, सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार जैसे कारकों ने स्थानीय मुद्रा का समर्थन किया, जिससे गिरावट सीमित हुई. यह भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.80 प्रति डॉलर पर आ गया
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर होकर 81.84 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट दर्ज करते हुए 81.92 पर आ गया.
रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 81.78 पर बंद हुआ था. इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 101.44 के स्तर पर आ गया.
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत गिरकर 76.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,123.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2023 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

