Rupee vs Dollar: रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 81.80 प्रति डॉलर पर आ गया
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 81.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया. कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से रुपये में यह गिरावट आई.
मुंबई, आठ मई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 81.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर आ गया. कच्चे तेल की कीमतों में मजबूती से रुपये में यह गिरावट आई. बाजार सूत्रों ने कहा कि डॉलर की कमजोरी तथा घरेलू शेयर बाजार की तेजी से रुपये में आया सुधार कच्चे तेल कीमतों के बढ़ने से फीका पड़ गया जिससे रुपये ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया. यह भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 81.81 प्रति डॉलर पर
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.76 प्रति डॉलर के भाव पर सकारात्मक रुख लिए खुला, लेकिन बाद में इसका शुरुआती लाभ लुप्त हो गया और कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 81.80 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान रुपया 81.70 के उच्चस्तर तक गया और 81.84 के निचले स्तर तक आया.
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.82 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत घटकर 101.13 रह गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 709.96 अंक की तेजी के साथ 61,764.25 अंक पर बंद हुआ.
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.93 प्रतिशत की तेजी के साथ 76.75 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 777.68 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2023 05:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

