एजेंसी न्यूज

Rupee vs Dollar: रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 81.81 प्रति डॉलर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले बुधवार को छह पैसे की तेजी के साथ 81.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने की वजह से रुपया एक सीमित दायरे में रहकर मजबूत हुआ.

Rupee vs Dollar: रुपया छह पैसे की तेजी के साथ 81.81 प्रति डॉलर पर
(Photo Credit : Twitter)

मुंबई, तीन मई: अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले बुधवार को छह पैसे की तेजी के साथ 81.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने की वजह से रुपया एक सीमित दायरे में रहकर मजबूत हुआ. बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा कच्चे तेल की कीमत 75 डॉलर प्रति डॉलर के नीचे आने से भी रुपये को समर्थन मिला. यह भी पढ़ें: Share Market: सेंसेक्स की शीर्ष 10 में से नौ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 1.84 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.80 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 81.81 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ. कारोबार के दौरान रुपया 81.75 के उच्चस्तर तक गया और 81.86 के निचले स्तर तक आया.

मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था. इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत घटकर 101.54 रह गया. बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 161.41 अंक की गिरावट के साथ 61,193.30 अंक पर बंद हुआ.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 2.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.78 डॉलर प्रति बैरल रह गया. बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, हालांकि, कमजोर घरेलू शेयर बाजार ने तेज लाभ को सीमित कर दिया. अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से भारतीय रुपये में मजबूती आई.

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,997.35 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2023 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).