एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे टूटकर 82.80 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 17 पैसे टूटकर 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में डॉलर और कच्चे तेल कीमतों में मजबूती का लौटना था।

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे टूटकर 82.80 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 29 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया मंगलवार को 17 पैसे टूटकर 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इस गिरावट का कारण वैश्विक बाजारों में डॉलर और कच्चे तेल कीमतों में मजबूती का लौटना था।

बाजार सूत्रों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजार से विदेशी कोषों की निकासी से भी रुपये की धारणा प्रभावित हुई।

प्रमुख वैश्विक मुद्राओं की तुलना में कल रात अमेरिकी डॉलर में आई गिरावट के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.58 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के रुख और कच्चे तेल में आई तेजी से रुपये की धारणा प्रभावित हुई तथा यह 82.80 प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर तक लुढ़क गया। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की गिरावट दर्शाता 82.80 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया एक पैसे की तेजी के साथ 82.63 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के फॉरेक्स और बुलियन विश्लेषक गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘रुपया सपाट रुख के साथ खुला, लेकिन प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में व्यापक मजबूती के कारण दिन के कारोबार के दौरान इसमें गिरावट आई।’’

उन्होंने कहा कि घरेलू मोर्चे पर सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़ों पर नजर रखना महत्वपूर्ण होगा और उम्मीद से बेहतर आंकड़े रुपये को समर्थन दे सकते हैं।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 104.07 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.60 प्रतिशत बढ़कर 84.93 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 79.22 अंक की बढ़त के साथ 65,075.82 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को 61.51 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).