एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 23 पैसे टूटकर 75.42 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी डालर में मजबूती के चलते आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 75.42 पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 23 पैसे टूटकर 75.42 पर बंद

मुंबई, 14 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली और अमेरिकी डालर में मजबूती के चलते आरंभिक आंकड़ों के हिसाब से रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 23 पैसे टूटकर 75.42 पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार पर डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 75.33 पर खुला। बाद में पिछले बंद स्तर से 23 पैसे गिरकर 75.42 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

यह भी पढ़े | COVID-19 Airborne: तीन तरह के होते हैं ड्रॉपलेट, जानिए किससे कितना कोरोना वायरस का है खतरा?.

सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 75.19 पर बंद हुआ था।

चार घंटे के कारोबारी सत्र में घरेलू मुद्रा ने डॉलर के मुकाबले 75.28 के उच्चतम और 75.49 के निम्नतम स्तर को छुआ।

यह भी पढ़े | बिहार: पप्पू यादव ने योगी आदित्यनाथ पर लगाया 'जातिवाद' का आरोप.

मुद्रा कारोबारियों के अनुसार अन्य वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले डॉलर में सुधार से रुपया कमजोर हुआ है। हालांकि, कच्चे तेल की स्थिर कीमतों के चलते रुपये को समर्थन मिला लेकिन अमेरिका-चीन के बीच बढ़ते तनाव से निवेशकों की जोखिम उठाने की धारणा कमजोर पड़ी। साथ ही घरेलू शेयर बाजारों में चले बिकवाली के दौर ने भी निवेशकों के रुख पर असर डाला।

इसके अलावा जून में खुदरा मुद्रास्फीति के 6.09 प्रतिशत पर रहने से भी निवेशकों का रुख सावधानी भरा रहा। यह भारतीय रिजर्व बैंक के अधिकतम 6 प्रतिशत तक की मुद्रास्फीति झेलने के स्तर से अधिक है। मुद्रास्फीति में वृद्धि की मुख्य वजह खाद्यान्नों की कीमत का बढ़ना है।

शेयर बाजार के आरंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने सोमवार को बाजार में 221.76 करोड़ रुपये की लिवाली की।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल 1.26 प्रतिशत गिरकर 42.18 डॉलर प्रति बैरल रहा।

देश में कोरोना वायरस से संक्रमितों का आंकड़ा नौ लाख के स्तर को पार कर चुका है। इससे अब तक 23,727 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं दुनियाभर में कुल मिलाकर 1.31 करोड़ लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं जबकि 5.73 लाख लोग इस बीमारी के कारण जान गंवा चुके हैं।

शरद

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2020 03:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).