लखनऊ, 23 अप्रैल राज्य सूचना आयुक्त मोहम्मद नदीम पर बुधवार को राज्य सूचना आयोग कार्यालय में सुनवाई के दौरान कथित रूप से हमला किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि आरोपी दीपक शुक्ला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि सूचना के अधिकार (आरटीआई) कानून के तहत बड़ी संख्या में आवेदन दाखिल करने के लिए जाने जाने वाले शुक्ला ने आयुक्त पर उस समय हमला किया, जब उसकी लंबित अपीलों और शिकायतों के संबंध में सुनवाई चल रही थी।
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उसे काबू किया और गोमतीनगर में विभूति खंड पुलिस के हवाले कर दिया।
आयुक्त कार्यालय की ओर से जारी आधिकारिक बयान के अनुसार, शुक्ला एक आदतन आरटीआई आवेदक है, जिसके सैकड़ों आवेदन विभिन्न विश्वविद्यालयों में लंबित हैं।
उसकी राज्य सूचना आयोग के समक्ष कई अपीलें और शिकायतें भी लंबित हैं।
पूर्व में तत्कालीन सूचना आयुक्त अजय उप्रेती ने आयोग के समक्ष पेश होने से उसे प्रतिबंधित कर दिया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY