देश की खबरें | आरएसएस प्रमुख भागवत केरल इकाई की कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए कोयंबटूर पहंचे
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोयंबटूर, 26 अक्टूबर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 27 अक्टूबर से यहां शुरू हो रही संघ की केरल इकाई की कार्यकारी समिति की बैठक में भाग लेने के लिए सोमवार को यहां पहुंचे।

बैठक शहर के बाहरी इलाके में स्थित चिन्मय इंटरनेशनल रेसीडेंशियल स्कूल में आयोजित की जाएगी, जिसमें कार्यकारी समिति के 20 पदाधिकारियों के शामिल होने की संभावना है।

यह भी पढ़े | लेह हिल काउंसिल चुनाव परिणाम: बीजेपी को 26 सीटों में 15 और कांग्रेस को 9 सीटों पर मिली जीत: 26 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के मुताबिक कार्यक्रम स्थल के आस-पास सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं।

भागवत ने यहां आर्य वैद्य फार्मेसी का दौरा किया और इसके प्रबंध निदेशक पी आर कृष्णकुमार को श्रद्धांजलि दी। कृष्णकुमार की हाल ही में कोविड-19 के कारण मृत्यु हो गयी थी।

यह भी पढ़े | भारत-अमेरिका के बीच रक्षा मंत्री स्तर पर हुई वार्ता, चीन और पाकिस्तान की बढ़ी चिंता.

आरएसएस सूत्रों ने बताया कि भागवत 29 अक्टूबर तक यहां रहेंगे।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि कुछ सीआईएसएफ कर्मी उस समय मामूली रूप से घायल हो गए जब वे भागवत को हवाई अड्डे से लाने के लिए जा रहे थे और रास्ते में उनकी गाड़ी पलट गयी।

वाहन चालक ने सामने से आ रही एक गाड़ी से बचने के लिए अचानक ब्रेक लगाया। इस वजह से उनका वाहन पलट गया।

पुलिस के अनुसार दूसरे वाहन की व्यवस्था की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)