रोमानिया यूरोपीय संघ और नाटो का सदस्य है। इस देश की संगठित अपराध रोधी एजेंसी ‘डीआईआईसीओटी’ ने बुधवार को सभी छह लोगों को एक आपराधिक समूह बनाने के आरोप में हिरासत में लिया, जिसकी स्थापना 2023 में की गई थी और उसका रूस से संबंध बताया जाता है।
पुलिस ने कहा कि रोमानिया की रक्षा क्षमता को राजनीतिक तौर पर दुर्बल बनाकर उसकी संप्रभुता और स्वतंत्रता को कमजोर करने के लिए इस समूह का गठन किया गया था।
इसने बताया कि रोमानियाई खुफिया सेवाओं के सहयोग से की गई जांच से पता चला है कि यह समूह कथित तौर पर ‘‘वर्तमान संवैधानिक व्यवस्था को हटाने, राजनीतिक दलों को भंग करने’’ और अपने सदस्यों द्वारा गठित नयी सरकार को सत्ता में लाना चाह रहा था।
रोमानिया की घरेलू खुफिया एजेंसी ‘एसआरआई’ ने कहा, ‘‘अपने अस्थिरकारी उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए इस समूह के प्रतिनिधियों ने रूसी संघ के दूतावास के अधिकारियों से सक्रिय रूप से समर्थन का अनुरोध किया।’’
पुलिस ने बताया कि इस समूह के पास एक “सैन्य-प्रकार की संरचना” थी जिसका उद्देश्य नाटो से वापसी के लिए बातचीत करना तथा एक नया संविधान, देश का नया नाम, नया ध्वज और नया गान अपनाना था।
रोमानिया 2004 में नाटो का सदस्य बना था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY