देश की खबरें | ‘रॉक गार्डन’ के निर्माता सोलबक्कणवर का निधन
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 19 नवम्बर गोटागोडी में रॉक गार्डन का निर्माण करने वाले और राज्योत्सव पुरस्कार से सम्मानित टी. बी. सोलबक्कणवर का बृहस्पतिवार को हुब्बली के एक अस्पताल में कोविड-19 संबंधी दिक्कतों के चलते निधन हो गया। यह जानकारी उनके परिवार के सदस्यों ने दी।

सोलबक्कणवर (73) के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और एक बेटी है।

यह भी पढ़े | Shiv Sena ने किया Karachi Sweets का समर्थन, Sanjay Raut बोले- इसका पाकिस्तान से कोई संबंध नहीं, बेमतलब है नाम बदलने की मांग.

परिवार के सदस्यों ने बताया कि उन्हें कुछ दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था और आज सुबह उनका निधन हो गया।

सोलबक्कणवर कर्नाटक बायलता अकादमी के अध्यक्ष थे। उन्होंने हवेरी और अलमाटी सहित कर्नाटक के विभिन्न हिस्सों में अपनी कला का इस्तेमाल करते हुए उद्यान तैयार किये।

यह भी पढ़े | Chhath Puja 2020: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी महापर्व छठ पर देशवासियों को शुभकामनाएं, कोरोना से बचाव करते हुए मनाएं पर्व.

गोटागोडी स्थित ‘रॉक गार्डन’ को उनकी उत्कृष्ट कृति माना जाता है और देशभर से बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं।

मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने अपने शोक संदेश में कहा कि सोलबक्कणवर के निधन से राज्य को बड़ा नुकसान हुआ है।

उन्होंने बेंगलुरू के जक्कुर में एक आदर्श पारंपरिक गांव के उद्घाटन को याद किया जिसकी संकल्पना और विकास सोलबक्कणवर द्वारा किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)