Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals, TATA Indian Premier League 2026 4th Match Live Toss And Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का पांचवां मुकाबला आज यानी 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स (LSG vs DC) के बीच खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला लखनऊ (Lucknow) के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम (Ekana Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में लखनऊ सुपर जायंट्स की अगुवाई ऋषभ पंत (Rishabh Pant) कर रहे हैं. जबकि, दिल्ली कैपिटल्स की कमान अक्षर पटेल (Axar Patel) के कंधों पर हैं. इस रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तानअक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया हैं. आज के हाईवोल्टेज मुकाबले में दोनों टीमें इन धुरंधर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर रहीं हैं. यह भी पढ़ें: LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Lucknow Weather Update: आज लखनऊ में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल
लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन पर एक नजर (LSG vs DC 5th T20 Match Playing)
लखनऊ सुपर जायंट्स: एडेन मार्कराम, मिशेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहसिन खान, मोहम्मद शमी, एनरिक नॉर्टजे, प्रिंस यादव.
दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.
लखनऊ सुपर जायंट्स की बल्लेबाजी हाल के मैचों में शानदार रही है. मिचेल मार्श ने पिछले 9 मुकाबलों में 155.98 की स्ट्राइक रेट से 443 रन बनाए हैं. एडेन मार्करम ने भी 153.98 की स्ट्राइक रेट से 348 रन बनाए हैं. वहीं, केएल राहुल ने पिछले 10 मैचों में 44.25 की औसत से 354 रन बनाए हैं. गेंदबाजी में आवेश खान ने 10.24 की इकॉनमी से 11 विकेट लिए हैं. कुलदीप यादव ने 7.77 की इकॉनमी से 7 विकेट हासिल किए हैं.
आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 7 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मैच जीते हैं जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स को 3 मुकाबलों में जीत मिली है. आईपीएल 2025 में दोनों टीमों के बीच 2 मैच खेले गए थे और दोनों ही मुकाबलों में दिल्ली कैपिटल्स ने जीत दर्ज की थी. आईपीएल 2024 में भी दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले हुए थे और दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों मैच अपने नाम किए थे. लखनऊ सुपर जायंट्स को आखिरी जीत आईपीएल 2023 में मिली थी.
नोट: लखनऊ सुपर जायंट्स क्रिकेट टीम बनाम दिल्ली कैपिटल्स क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.












QuickLY