देश की खबरें | आरएमएल ने कोविड-19 के जांच केंद्र का समय घटाया
जियो

नयी दिल्ली, छह जून आरएमएल अस्पताल रविवार से कोविड-19 के मरीजों के लिए चलाए जाने वाले जांच केंद्र का समय घटाएगा ताकि ‘‘जांच के नतीजे लंबित ना रहे।’’ आम आदमी पार्टी का आरोप है कि केंद्र सरकार का यह अस्पताल ‘‘त्रुटिपूर्ण’’ जांच नतीजे दे रहा है और रिपोर्ट देने में भी देरी की जा रही है।

राममनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक मीनाक्षी भारद्वाज के हस्ताक्षर वाले आदेश में कहा गया है, ‘‘यह फैसला किया गया है कि सात जून से कोविड-19 के लिए जांच केंद्र सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चलेगा।’’

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर: महाराष्ट्र में 24 घंटे के भीतर आए 2739 नए केस, COVID-19 से संक्रमित मरीजों की संख्या 82,968 हुई.

यह आदेश शनिवार को जारी हुआ है ।

इससे पहले अस्पताल में 24 घंटे जांच केंद्र चल रहा था।

यह भी पढ़े | मुंबई में कोरोना के बढ़ते मरीजों पर बोलीं मेयर किशोरी पेडनेकर, केवल गंभीर हालत से पीड़ित मरीजों को ही अस्‍पतालों में मिलना चाहिए बेड.

एक अधिकारी ने बताया कि जांच करने की जितनी क्षमता है, उससे ज्यादा नमूने अस्पताल को मिले हैं। समय घटाने से अस्पताल को उम्मीद है कि दबाव कम होगा ।

अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले एक सप्ताह में हमें 400 से ज्यादा नमूने मिले हैं और पिछले दो दिनों में 500 से ज्यादा नमूने आए हैं। हमारे यहां हर रोज 300-350 नमूनों की जांच की क्षमता है। ’’

अधिकारी ने कहा, ‘‘हम जांच नतीजे को लंबित नहीं रखना चाहते इसलिए जांच केंद्र के समय को घटा दिया है। पिछले एक फरवरी से जांच केंद्र 24 घंटे चल रहा है। ’’

बुधवार को आप सरकार ने आरोप लगाया कि अस्पताल कोविड-19 की जांच के ‘त्रुटिपूर्ण’ नतीजे दे रहा है और 48 घंटे के भीतर रिपोर्ट सौंपने के निर्देशों का भी उल्ल्ंघन किया जा रहा ।

अस्पताल का कहना है कि कोई लंबित रिपोर्ट नहीं है और लगातार निरीक्षण किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)