देश की खबरें | राजद, कांग्रेस और जदयू ने झूठ बोलकर अल्पसंख्यकों का वोट लिया : ओवैसी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि राजद, कांग्रेस और जदयू ने झूठ बोलकर अल्पसंख्यकों का वोट लिया और बिहार के सीमांचल क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया ।
अररिया, 31 अक्तूबर एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने शनिवार को कहा कि राजद, कांग्रेस और जदयू ने झूठ बोलकर अल्पसंख्यकों का वोट लिया और बिहार के सीमांचल क्षेत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया ।
अररिया ने एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम नेता असादुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘‘ बिहार में 2015 के चुनाव में गठबंधन के नाम पर खासकर अल्पसंख्यकों को राजद, कांग्रेस और जदयू के लोगों ने झूठ बोलकर वोट हासिल किया।’’
उन्होंने कहा कि आज मुख्यमंत्री एवं जदयू प्रमुख नीतीश कुमार यदि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठे हैं तो इसके लिये भी राजद और कांग्रेस जिम्मेदार है ।
ओवैसी ने आरोप लगाया कि राजद, कांग्रेस और जदयू के झूठ बोलने की वजह से भाजपा बिहार की सत्ता में है।
यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: कमलनाथ ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा, EC के फैसले को दी चुनौती.
उन्होंने सवाल किया कि जब सीमांचल के लोग सीएए और एनपीआर के खिलाफ धरना दे रहे थे तो उस वक्त राजद,कांग्रेस के लोग कहां थे।
ओवैसी ने शिक्षा,स्वास्थ्य,सड़क सहित सीमांचल में हरसाल आनेवाली बाढ़, पुल का मुद्दा उठाया और इसके लिए सरकार को जिम्मेदार बताया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 09:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

