एजेंसी न्यूज

सोशल मीडिया पर नफरत भरी सांप्रदायिक टिप्पणी में वृद्धि दर्ज की गई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस

राज्य साइबर पुलिस ने लॉकडाउन लागू होने के बाद से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों, अफवाहों और नफरत फैलाने वाली टिप्पणी के संबंध में बुधवार तक 132 मामले दर्ज किए हैं।

सोशल मीडिया पर नफरत भरी सांप्रदायिक टिप्पणी में वृद्धि दर्ज की गई: महाराष्ट्र साइबर पुलिस

मुंबई, नौ अप्रैल महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लागू होने के बाद पिछले कुछ दिनों में सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों और नफरत भरी सांप्रदायिक टिप्पणी में वृद्धि दर्ज की है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

राज्य साइबर पुलिस ने लॉकडाउन लागू होने के बाद से सोशल मीडिया पर फर्जी खबरों, अफवाहों और नफरत फैलाने वाली टिप्पणी के संबंध में बुधवार तक 132 मामले दर्ज किए हैं।

इनमें 49 मामले सोशल मीडिया और अन्य ऑनलाइन चैनलों पर नफरत भरे बयान से संबंधित हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में साइबर पुलिस ने 20 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें से 14 मामले कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को सांप्रदायिक रंग देने और छह अफवाह फैलाने के मामले हैं।

महाराष्ट्र साइबर प्रकोष्ठ के पुलिस अधीक्षक बालसिंह राजपूत ने कहा, ‘‘मामलों के आंकड़ों का विश्लेषण करने से यह पता चला कि पिछले पांच दिनों में नफरत भरे बयान से जुड़े मामलों में इजाफा हुआ है।’’

उन्होंने कहा कि इन मामलों के सिलसिले में कम से कम 35 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 28 अन्य अपराधियों की पहचान की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2020 03:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).