देश की खबरें | अहमदाबाद नगर निकाय के पूर्व आयुक्त और भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के समन्वयक के बीच तकरार
जियो

अहमदाबाद, 26 मई अहमदाबाद नगर निगम के पूर्व आयुक्त विजय नेहरा ने मंगलवार को प्रसिद्ध हिंदी कवि शिवमंगल सिंह सुमन को उद्धृत करते हुए ट्वीट किया कि वे दया की भीख या वरदान नहीं मांगेंगे।

इससे पहले गुजरात भाजपा के सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ के समन्वयक पंकज शुक्ला ने नेहरा पर खुद का प्रचार करने का आरोप लगाया था।

यह भी पढ़े | Fact Check: क्या सभी राज्यों में स्कूल और कॉलेजों को खोलने की मिली अनुमति? गृह मंत्रालय ने किया फेक न्यूज का खंडन, कहा- देशभर में सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद.

शुक्ला ने नेहरा पर यह भी आरोप लगाया था कि वे अहमदाबाद में कोरोना वायरस के मामले बढ़ने को लेकर भ्रामक और आधारहीन आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर आठ हजार के पार पहुंचने के बाद राज्य सरकार ने 17 मई को नेहरा का स्थानांतरण कर दिया था।

यह भी पढ़े | गेहूं खरीदी घोटाले में दोषी पाए जाने पर कमल नाथ भी जेल जाएंगे: कृषि मंत्री कमल पटेल.

सुमन को उद्धृत करते हुए नेहरा ने हिंदी में ट्वीट किया, “वरदान नहीं मांगूंगा।”

इससे पहले शुक्ला ने कहा था कि नेहरा के स्थानांतरण के पीछे सच यह है कि नेहरा का तबादला इसलिए नहीं किया गया था कि वे बड़े स्तर पर नमूनों की जांच करा रहे थे, बल्कि इसलिए किया गया था क्योंकि नेहरा सोशल मीडिया में अपना प्रचार करने में व्यस्त थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)