नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दिल्ली के लाडो सराय में बृहस्पतिवार शाम को पुलिस के साथ हुई एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद 25,000 रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मेरठ पुलिस के साथ एक संयुक्त अभियान में, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने 36 वर्षीय अजमल उर्फ पहाड़ी को गिरफ्तार किया।
अधिकारियों ने बताया कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का निवासी आरोपी अजमल 2019 में बिजनौर जिले के नजीबाबाद पुलिस थाने में दर्ज जबरन वसूली मामले में वांछित था।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि पिछले चार महीनों से अजमल गिरफ्तारी से बचने के लिए महरौली में किराए के मकान में रह रहा था।
यह भी पढ़े | Ujjain: उज्जैन में जहरीली शराब से 11 लोगों की मौत, 5 पुलिसकर्मी निलंबित.
अधिकारी ने कहा कि मुठभेड़ के दौरान अजमल के दाहिने पैर में चोटें आईं। उसे तुरंत इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस उपायुक्त(विशेष प्रकोष्ठ) प्रमोद कुशवाहा ने कहा कि आरोपियों के पास से छह कारतूस के साथ एक पिस्तौल बरामद की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY