देश की खबरें | कोविड-19 के प्रकोप के बीच परीक्षाएं आयोजित करने के बारे में सरकार ने जारी किए संशोधित दिशा-निर्देश
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 11 सितंबर कोविड-19 महामारी के बीच परीक्षाएं आयोजित करवाने के संबंध में सरकार ने संशोधित मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी की है। इसमें उस प्रावधान को हटा दिया गया है जिसमें लक्षण वाले उम्मीदवारों को पृथक-वास में रहते हुए परीक्षा देने की इजाजत थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय के इस संशोधित दस्तावेज के मुताबिक, सामान्य तौर पर, लक्षण वाले उम्मीदवार को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जाना चाहिए और अन्य साधनों की मदद से परीक्षा देने का अवसर देना चाहिए। अथवा, विश्वविद्यालय या शैक्षिणक संस्थान छात्र के स्वस्थ होने पर किसी बाद की तारीख पर परीक्षा लेने की व्यवस्था करे।

यह भी पढ़े | Ramdas Athawale Meets Bhagat Singh Koshyari: रामदास अठावले ने गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी से मिलकर कंगना रानौत को मुआवजा दिलाने की मांग की.

संशोधित एसओपी में कहा गया, ‘‘अगर छात्र में लक्षण नजर आ रहे हैं तो परीक्षा में बैठने की इजाजत देना या इससे इनकार करना, इनमें से जो भी हो, वह परीक्षा संचालन अधिकारियों द्वारा इस मुद्दे पर पहले से जारी नीति के अनुरूप हो।’’

इससे पहले मंत्रालय ने दो सितंबर को जो दिशा-निर्देश जारी किए थे उनके मुताबिक निषिद्ध क्षेत्रों से आने वाले कर्मचारियों और परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होने की इजाजत नहीं थी और ऐसे छात्रों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने की बात इसमें कही गई थी।

यह भी पढ़े | नई शिक्षा नीति लागू करने के लिए एक हफ्ते में आए 15 लाख से ज्यादा सुझाव: PM नरेंद्र मोदी.

एसओपी में कहा गया है कि केवल बिना लक्षण वाले कर्मियों और छात्रों को ही परीक्षा हॉल में प्रवेश की इजाजत है और ‘फेस कवर’ तथा मास्क पहनना अनिवार्य है।

इसमें खासतौर पर जोर दिया गया है कि परीक्षा केंद्र के भीतर पूरे समय मास्क पहने रखना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)